पूर्व सांसद बोले- कांग्रेसी संविधान का मजाक उड़ाते हैं: आपातकाल के 50 साल, आलोक संजर ने कहा- जिसने संविधान लिखा ये उन्हें ही नहीं मानते – Harda News

पूर्व सांसद बोले- कांग्रेसी संविधान का मजाक उड़ाते हैं:  आपातकाल के 50 साल, आलोक संजर ने कहा- जिसने संविधान लिखा ये उन्हें ही नहीं मानते – Harda News


हरदा में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता हुई। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर ने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया।

.

संजर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। उस दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए। प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप लगा दी गई। लाखों निर्दोष लोगों को जेलों में डाल दिया गया।

एक तरह कहा जा रहा है संविधान, लोकतंत्र की हत्या हो रही है लेकिन लोकतंत्र की हत्या कर कौन रहा है। कांग्रेस के लोग सिर्फ संविधान की किताब लेकर मखौल बना रहे हैं। उन्होंने कभी संविधान की किताब को पढ़ा नहीं। जब संसद में सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता से संविधान के पन्नों की संख्या पूछी, तो वे नहीं बता पाए।

संजर ने कहा जिसने संविधान को लिखा उसको माना नहीं और उसके बाद भी लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं तो आश्चर्य होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि 21 महीनों के आपातकाल ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशहित से ऊपर एक परिवार और व्यक्ति के अहंकार को रखा। वर्मा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं, पत्रकारों और जन आंदोलनों में भाग लेने वाले नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।



Source link