प्रयागराज कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पड़ोसन लापता, मां बोली- शादीशुदा आदमी उसे…

प्रयागराज कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पड़ोसन लापता, मां बोली- शादीशुदा आदमी उसे…


Last Updated:

Khargone News: प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की पड़ोसन अचानक लापता हो गई है. मां का कहना है कि नाबालिग को एक शादीशुदा आदमी अपने साथ लेकर गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वायरल गर्ल मोनालिसा की पड़ोसन लापता.

हाइलाइट्स

  • वायरल गर्ल मोनालिसा की पड़ोसन लापता
  • महाराष्ट्र माला बेचन गई थी लड़की
  • पुलिस कर रही नाबालिग की तलाश

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर की प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की नाबालिग पड़ोसन के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महेश्वर थाने में शिकायत के बाद भी एक महीने से लापता नाबालिग का कहीं कोई सुराग नहीं मिला है. परिवार ने भी उसे खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला. अब नाबालिग की मां ने खरगोन में एसपी धर्मराज मीना से मिलकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की एक महीने पहले माला बेचने महाराष्ट्र गई थी.

मां ने आरोप लगाया है कि एक 25 साल का शादीशुदा, एक बच्चे का पिता लालच देकर बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है. परिजनों ने नाबालिग की एदलाबाद महाराष्ट्र में होने का शक भी जाहिर किया है.

मां ने एसपी से मांगी मदद

बेटी को खोजने की गुहार लगाने खरगोन एसपी ऑफिस पहुंची मां का कहना था की 15 साल की नाबालिग बेटी का मोबाइल भी बंद आ रहा है. माला बेचने गई थी, एक महीने से लापता है. एसपी धर्मराज मीना ने मीडिया को बताया कि पारदी समाज की एक महिला ने नाबालिग के लापता होने का आवेदन दिया है. नाबालिग को महेश्वर पुलिस टीम महाराष्ट्र ढूंढने जाएगी. इसके अलावा साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है. मां को एसपी मीना ने जल्द नाबालिग बेटी को ढूंढने का भरोसा दिलाया है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

वायरल गर्ल मोनालिसा की पड़ोसन लापता, मां बोली- शादीशुदा आदमी उसे…



Source link