Last Updated:
Kachra Cafe Bhopal: भोपाल नगर निगम ने शहर में तीन जगहों पर समाधान केंद्र बनाए हैं. इन्हें कचरा कैफे का रूप दिया गया है. यहां पर लोग कचरा लेकर आ सकते हैं, जिसके बदले में उन्हें कूपन दिए जाएंगे.
भोपाल. मध्य प्रदेश में भोपाल नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर लगातार कवायद जारी है. कबाड़ से जुगाड़ के तहत प्रशासन कई तरह के काम में लगा हुआ है. इसी कड़ी में राजधानी भोपाल की तीन अलग-अलग जगहों पर कचरा कैफे की शुरुआत की जा रही है. इसमें आप हर तरह का कचरा लाकर न सिर्फ पैसे कमा सकते हैं बल्कि कूपन के तौर पर इसका अलग-अलग जगह पर इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यहां प्लास्टिक, कागज, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक कचरे के बदले भोजन या खानपान और रोजाना उपयोग का सामान मिलेगा.
उन्होंने आगे बताया कि यहां पर चार तरह के अलग-अलग बॉक्स रखे गए हैं, जिसमें अलग-अलग प्रकार के कचरे लिए जाएंगे. इसमें सूखा कचरा, ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट और घरेलू हानिकारक वेस्ट शामिल है. कचरे को किलो के हिसाब से अलग-अलग दाम में लिया जाएगा और इसके एवज में उन्हें ऑनलाइन कूपन मिलेगा.
कचरे के बदले पैसे भी ले सकते हैं
भोपाल नगर निगम ने शहर के तीन अलग-अलग जगहों पर केंद्र बनाए हैं. इसमें दस नंबर मार्केट की फुलवारी, बिट्टन मार्केट और बोट क्लब पर इन्हें स्थापित किया है. यहां प्लास्टिक, कागज, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक कचरे के बदले भोजन या खानपान और दैनिक उपयोग का सामान मिलेगा. साथ ही यदि कोई नकदी लेना चाहे, तो यह कैफे बाजार दर से पांच रुपये ज्यादा कीमत पर कचरा खरीदेगा.