रोहित चंचलानी हत्याकांड के तीन आरोपियों का निकाला जुलूस: आरोपियों ने अपहरण कर की थी मारपीट, एक बदमाश अब भी फरार – Katni News

रोहित चंचलानी हत्याकांड के तीन आरोपियों का निकाला जुलूस:  आरोपियों ने अपहरण कर की थी मारपीट, एक बदमाश अब भी फरार – Katni News


कटनी के माधव नगर में रोहित चंचलानी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला।

.

एएसपी संतोष डेहरिया के अनुसार, आकाश पोपटानी, दीपक मोटवानी और महेश कुमार आडवानी ने रोहित का अपहरण किया था। आरोपियों ने रोहित के साथ मारपीट की। इससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

रोहित की मृत्यु के बाद परिजनों ने माधव नगर तांगा स्टैंड पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। माधव नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। माधव नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला।



Source link