मीडिया से चर्चा करते राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर।
भारत में लगाए गए आपातकाल को लेकर भाजपा ने बुधवार को रतलाम में काला दिवस के रूप में कार्यक्रम किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि “50 साल पहले जो हुआ, वह भारत के डीएनए में नहीं था। लोकतंत्र की हत्या की गई थी। आपातकाल युद्ध या अराज
.
गुर्जर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के उस काले अध्याय के प्रति जागरूक कर रही है। उन लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर रही है, जिन्होंने उस समय संघर्ष किया था।
संविधान की भावना का उल्लंघन था आपातकाल सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आपातकाल लागू करते वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान के अनुच्छेद 352 का भी उल्लंघन किया था। भारत की आत्मा में लोकतंत्र हमेशा से मौजूद रहा है। भारत एक प्राचीन लोकतांत्रिक परंपरा वाला देश है। यहां अनेक महापुरुषों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किए हैं।
उन्होंने कहा कि “आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला किया गया। विपक्षी नेताओं और पत्रकारों को जेलों में डाला गया। कुल 98 हजार लोगों को बंद किया गया, बाद में यह संख्या 1.5 लाख तक पहुंच गई।” उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की बहाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।
मंच पर ये नेता रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सांकला, कार्यक्रम प्रभारी सुनील सारस्वत, सह प्रभारी अनिता कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी और निलेश बाफना भी मंच पर मौजूद रहे।
बिना किसी गंभीर हालात के थोपा गया था आपातकाल गुर्जर ने कहा कि 25 जून 1975 को जब आपातकाल लगाया गया, तब देश में किसी प्रकार की युद्ध या असाधारण स्थिति नहीं थी। उस समय देशभर में भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ आंदोलन हो रहे थे। उन आंदोलनों को दबाने और सत्ता बचाने के लिए आपातकाल थोपा गया।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के 21 महीनों तक देश में तानाशाही चली। विपक्ष के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जेलों में डाला गया। जब 1977 में कांग्रेस को जीतने की कोई संभावना नहीं दिखी, तब आम चुनाव कराए गए। लेकिन जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया और जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताया।
कांग्रेस पर लगाए संविधान के दुरुपयोग के आरोप गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी शुरू से परिवारवाद की राजनीति करती रही है। राहुल गांधी आज संविधान की किताब लेकर भाषण देते हैं, लेकिन इसी पार्टी ने संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया है। उन्होंने शाहबानो प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी संविधान की अवहेलना का उदाहरण था। गुर्जर ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसका आंतरिक लोकतंत्र आज भी मजबूत है और जो देश में लोकतंत्र को मजबूती देने का काम कर रही है।