Bhopal Power Cut: भोपाल में आज फिर 60 इलाकों की बत्ती रहेगी गुल, घंटों होगी परेशानी, जानें शेड्यूल

Bhopal Power Cut: भोपाल में आज फिर 60 इलाकों की बत्ती रहेगी गुल, घंटों होगी परेशानी, जानें शेड्यूल


Last Updated:

Bhopal Power Cut Today: एमपी की राजधानी में मानसून ने मौसम ठंडा जरूर कर दिया, लेकिन बिजली कटौती से लोगों में खासी नाराजगी है. आज भी कई इलाकों की बत्ती गुल रहेगी.

भोपाल में आज घंटों गुल रहेगी बिजली. (प्रतीकात्मक)

हाइलाइट्स

  • भोपाल में आज भी 60 इलाकों में गुल रहेगी बिजली
  • विभाग ने जारी कर दिया कटौती का शेड्यूल, जानें सब
  • कई इलाकों में दो बार तो कहीं घंटों गायब रहेगी सप्लाई

Bhopal News: राजधानीवासियों को आज एक बार फिर बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा. बिजली कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, भोपाल के करीब 60 इलाकों में आज अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी. यह कटौती 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक की हो सकती है. गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

यहां रहेगी सबसे ज्यादा दिक्कत
जानकारी के अनुसार, जिन प्रमुख क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, उनमें राहुल नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, बाग मुगालिया, शक्ति नगर, ईडन पार्क, मिसरोद, लहारपुर, अमरावती खुर्द और बरखेड़ा पठानी जैसे बड़े आवासीय इलाके हैं.

यहां देखें टाइमिंग

  • सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती का सबसे अधिक असर राहुल नगर, शबरी नगर, श्याम नगर, पातरा रोड, पुष्पम अपार्टमेंट, पटेल नगर और गुरुद्वारा रोड पर देखने को मिलेगा.
  • सुबह 10 से 12 बजे तक रजत विहार, लैंडमार्क, वैष्णो परिसर, राधा-कृष्णा एनक्लेव और भेल संगम टॉवर जैसे इलाके प्रभावित रहेंगे.
  • अमरावती खुर्द, गिरनार कॉलोनी, गिरनार हिल्स और वेदवती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सुबह 10 से 11 बजे तक और दोपहर 2 से 3 बजे तक दो बार बिजली कटेगी.
  • दोपहर 2 से 3 बजे तक लहारपुर और बागमुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी.
लोग कर लें जरूरी इंतजाम
बिजली कंपनी का कहना है कि यह कटौती मेंटेनेंस और सुधार कार्यों के चलते की जा रही है. हालांकि, स्थानीय लोग लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं.  बारिश के मौसम में अघोषित बिजली संकट को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. वहीं, लोगों से अपील भी गई कि कटौती को देखते हुए जरूरी इंतजाम कर लें.

homemadhya-pradesh

भोपाल में आज फिर 60 इलाकों की बत्ती रहेगी गुल, घंटों की परेशानी, जानें शेड्यूल



Source link