देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सड़कों पर इन दिनों मास्क मैन दिखाई दे रहा है। ये शहर के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है। इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
.
रसोमा के लेफ्ट टर्न हों या मूसाखेड़ी स्क्वेयर पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। ये मास्क मैन सभी समस्याओं से लोगों को जागरूक कर रहा है।
शहर के ऐसे कई सवाल हैं जो यह मास्क मैन उठा रहा है। इसके चलते लोगों में बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर ये है कौन? कहां से आया है। यह इंदौर में कब तक रहेगा।
तस्वीरों में देखिए इंदौर का मास्क मैन…
रेडिसन चौराहे पर गड्ढों की समस्या बताते मास्क मैन।

देवास नाका पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। यहां गड्ढों के कारण लोगों की नाक में दम है।

सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक कर रहा है मास्क मैन।

शहर के प्रमुख चौराहों में से एक विजय नगर की समस्या बताता मास्क मैन।

रसोमा चौराहे पर लेफ्ट टर्न की समस्या भी मास्क मैन ने उठाई।