उमरिया जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच-43 की सड़क के निर्माणाधीन हिस्सों में मिट्टी और बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से यातायात बाधित हो रहा है। बारिश के कारण कीचड़ में बाइक फिसलने से कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। बस, ट्रक और कार चालकों को भी परेशानियों
.
संभागीय प्रबंधक शहडोल अवधेश स्वर्णकार ने गुरुवार को बताया कि निर्माणाधीन हिस्सों में मिट्टी के ऊपर बजरी और गिट्टी डाली जा रही है। इसके बाद रोलर से दबाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुछ हिस्सों में जल्द ही सुधार कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया है।
सड़क पर मिट्टी डालने के बाद आवागमन में समस्या हो रही।