ऑस्ट्रेलिया ने नौसिखियों के सामने किया सरेंडर, कमिंस की टीम पर WTC Final के बाद फिर बड़ी हार का खतरा

ऑस्ट्रेलिया ने नौसिखियों के सामने किया सरेंडर, कमिंस की टीम पर WTC Final के बाद फिर बड़ी हार का खतरा


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 56.5 ओवर में ऑलआउट हो गई. उसकी ओर से सिर्फ एक बैटर ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाया. 

ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 59 रन बनाए.

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका से डब्ल्यूटीसी फाइनल हारने वाले ऑस्ट्रेलिया की अब नौसिखियों खिलाड़ियों ने बुरी गत कर दी है. वेस्टइंडीज की युवा टीम ने ब्रिजटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 180 रन पर समेट दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में 56.5 ओवर में ही ढेर हो गई. उसकी ओर से सिर्फ एक बैटर ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाया.

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार को शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया, जो उल्टा पड़ गया. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस फैसले का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया को लगातार झटके दिए. दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज के जिन पांच गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को समेटा, उन्होंने पूरे करियर में मिलकर भी नाथन लायन के बराबर विकेट नहीं लिया है. ऑफ स्पिनर लायन के टेस्ट मैचों में कुल 553 विकेट हैं.

पहले बैटिंग करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. ओपनर सैम कोंस्टास 3 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर उतरे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (3) और चौथे नंबर के बैटर जोश इंग्लिस (5) भी जल्दी चलते बने. इसके बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा और ट्रैविस हेड 89 रन की साझेदारी की. यह साझेदारी उस्मान ख्वाजा (47) के आउट होने से टूटी.

ट्रैविस हेड (59) आउट होने वाले पांचवें बैटर रहे. इसके बाद तो जैसे आयाराम-गयाराम का नजारा देखने को मिला. एक समय टीम ने 143 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे. पैट कमिंस ने 28 रन बनाकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. वेस्टटइंडीज के लिए सबसे अधिक 5 विकेट जायडन सील्स ने लिए. शमार जोसेफ ने 4 विकेट झटके. एक विकेट जस्टिन ग्रीव्स के नाम रहा.

जायडन सील्स, शमार जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के सारे 10 विकेट लिए. इन तीनों ने टेस्ट करियर में कुल 120 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के चारो स्पेशलिस्ट बॉलर्स कमिंस, स्टार्क, लायन और हेजलवुड ने अपने करियर में इससे अधिक विकेट लिए हैं.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्रेलिया ने नौसिखियों के सामने किया सरेंडर, WTC Final के बाद फिर बुरी गत



Source link