खरगोन में पूर्व उपमुख्यमंत्री की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: सुभाष यादव के नाम पर खुलेगा पशु चिकित्सालय; बोरावां में समर्थकों ने किया पौधारोपण – Khargone News

खरगोन में पूर्व उपमुख्यमंत्री की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:  सुभाष यादव के नाम पर खुलेगा पशु चिकित्सालय; बोरावां में समर्थकों ने किया पौधारोपण – Khargone News


प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव।

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनके गृहगांव बोरावां में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। प्रदेशभर से आए समर्थकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

.

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पीसीसी चीफ अरुण यादव तथा पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव मौजूद रहे। अरुण यादव ने बोरावा में स्व. सुभाष यादव के नाम पर पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की। साथ ही आयुर्वेद और मेडिकल कॉलेज के संकल्प को भी दोहराया।

लोकगायक शिव गुप्ता ने निमाड़ी भजनों की प्रस्तुति सचिन यादव ने कहा कि स्व. सुभाष यादव के हरित क्रांति के सपने को साकार करने के लिए हर खेत तक नर्मदा जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश और निमाड़ के किसानों की समृद्धि के लिए प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम में लोकगायक शिव गुप्ता ने निमाड़ी भजनों की प्रस्तुति दी। शैक्षणिक संस्था के विद्यार्थियों और स्टाफ ने पौधारोपण अभियान में भी भाग लिया।



Source link