गहराई का अंदाजा न होने से हुआ हादसा।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ौल गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव की पांच बच्चियां स्कूल से लौटने के बाद मखान बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गई थीं। लौटते समय वे तालाब में नहाने लगीं, लेकिन गह
.
जानकारी के अनुसार, संध्या (12) पुत्री गंधर्भ जाटव, प्रज्ञा (7) पुत्री हरीशंकर जाटव, अनुष्का (10), नीतेश (9) और रोमिका (13) पुत्री राजेश जाटव मंदिर के पास बने तालाब में नहा रही थीं। इस दौरान संध्या, प्रज्ञा, अनुष्का और नीतेश गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते चारों डूबने लगे।
रोमिका ने बचाई दो बच्चों की जान साथ मौजूद 13 वर्षीय रोमिका ने बहादुरी दिखाते हुए अनुष्का और नीतेश को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन संध्या और प्रज्ञा को नहीं बचा सकी। हादसे से घबराई बच्चियां गांव दौड़ीं और परिजनों को सूचना दी।
शव निकालकर भेजे पोस्टमार्टम के लिए परिजन और ग्रामीण तुरंत तालाब पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में पसरा मातम हादसे के बाद भड़ौल गांव में मातम है। संध्या और प्रज्ञा की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के पास सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।