Last Updated:
Digvijay Singh News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जबलपुर की एमपी एमएलए अदालत ने भाजपा विधायक सुशील तिवारी के मानहानि प्रकरण में नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई 2025 को होगी.
दिग्विजय सिंह को MPMLA कोर्ट का नोटिस.
हाइलाइट्स
- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को MPMLA कोर्ट ने जारी किया नोटिस
- भाजपा विधायक इंदु तिवारी ने लगाया था मानहानि का केस
- 21 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई
जबलपुर. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को जबलपुर की MPMLA अदालत ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है. एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की अदालत ने यह नोटिस जबलपुर के पनागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदू के मानहानि प्रकरण में जारी किए है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 15 मई 2023 को जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने भाजपा के विधायक सुशील तिवारी इंदू पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस के अनाज की कालाबाजारी का आरोप लगाया था.
दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा विधायक इंदु तिवारी राशन के अनाज का 50 से 60 फीसदी हिस्से की कालाबाजारी करते है. दिग्विजय सिंह के इस बयान के खिलाफ इंदु तिवारी ने मानहानि का प्रकरण दायर किया था जिसकी सुनवाई करते हुए जबलपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई 2025 को होगी.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें