Last Updated:
ओपनर पथुम निसांका ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा. पहले टेस्ट मैच में 187 रन की पारी खेलने वाले निसांका दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 146 रन पर नाबाद हैं. उनकी शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने …और पढ़ें
निसांका ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा.
नई दिल्ली. श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाई.श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में 2 विकेट पर 290 रन बना लिए. बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई. निसांका ने पिछले हफ्ते गॉल में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में 187 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी और अब वह दूसरे टेस्ट में 238 गेंद में 18 चौके की मदद से नाबाद 146 रन बना चुके हैं. निसांका और दिनेश चांदीमल ने बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 194 रन की भागीदारी की.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें