बारिश से मुख्य मार्ग की सड़क डूबी।
नीमच में बुधवार रात को दो घंटे तक मूसलाधार बारिश ने शहर की स्थिति बिगाड़ दी। दो घंटों में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज गरज और बिजली की चमक के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया।
.
पुरानी नपा पास की निचली बस्तियों में पानी घरों में घुस गया। फव्वारा चौक पर पानी का बहाव इतना तेज था कि स्कूटियां तैरती नजर आईं। तेज बारिश के कारण आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
नगर के कई घरों में भराया पानी।
बारिश से पहले आसमान में बिजली की चमक और गड़गड़ाहट ने लोगों को सतर्क कर दिया था। दिनभर की उमस के बाद बारिश से तापमान में गिरावट आई। रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
गुरुवार सुबह धूप निकली, लेकिन बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।