भांडेर मंडी में व्यापारी से मारपीट, लात-घूंसे चलाए: 8-10 बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुई घटना – datia News

भांडेर मंडी में व्यापारी से मारपीट, लात-घूंसे चलाए:  8-10 बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुई घटना – datia News



दतिया के भांडेर कृषि उपज मंडी में एक बार फिर असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला है। गुरुवार शाम को एक CCTV फुटेज वायरल हुआ, जिसमें 8-10 की संख्या में आए बदमाश व्यापारी अरुण गुप्ता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने लात-घूंसे चलाए और ज

.

17 दिन में दूसरी घटना मंडी में पिछले 17 दिन में यह दूसरा हमला है। इससे पहले 9 जून को कृषक मयंक यादव से फसल खरीदी को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें व्यापारी उदय राजपूत से मारपीट की गई थी। उस वक्त व्यापारियों ने मंडी बंद कर दी थी और एसडीएम सोनाली राजपूत के समझाइश के बाद ही नीलामी दोबारा शुरू हो सकी थी।

इस बार भी हमला होते ही व्यापारियों ने विरोध जताते हुए मंडी की नीलामी रोक दी और मंडी कार्यालय पहुंचे। हालांकि डर के कारण किसी व्यापारी ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही, जिससे लगातार डर का माहौल बना हुआ है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना मंडी थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, लेकिन कोई पुलिस गश्त मौके पर नहीं पहुंची। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों ने व्यापारी को घेरकर मारपीट की और धमकी दी। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रशासन ने कहा- कार्रवाई होगी एसडीएम सोनाली राजपूत ने कहा कि पहले भी व्यापारियों की शिकायत पर मंडी थाने को निर्देश दिए गए थे। इस बार अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी एसडीओपी से बात की जाएगी।

भांडेर की प्रभारी एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने कहा कि थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।, फसल बुआई के लिए बन रहा अनुकूल माहौल



Source link