भाई के सामने दोस्तों ने छोटे भाई का मर्डर किया: भोपाल के होटल में चाय पीने के वक्त हुआ विवाद, चाकू से गोदकर की हत्या – Bhopal News

भाई के सामने दोस्तों ने छोटे भाई का मर्डर किया:  भोपाल के होटल में चाय पीने के वक्त हुआ विवाद, चाकू से गोदकर की हत्या – Bhopal News



कोलार में बुधवार देर रात चार से अधिक युवकों ने दोस्त के छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को चाकू से कई वार कर अंजाम दिया गया है। हमले में गंभीर रूप से जख्मी छोटे भाई की तड़प-तड़प कर बड़े भाई की आंखों के सामने मौत हो गई। सरेराह हुई वारदात से इलाक

.

इधर, घटना के बाद आक्रोशित परिजन और परिजनों की भीड़ देर रात तक थाने के बाहर मौजूद थी। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। हालात को ध्यान में रख आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान आकाश मोरे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आकाश का बड़ा भाई सूरज मोरे नगर निगम में फायर कर्मचारी है।

दोस्तों के साथ चाय पीने गया था बड़ा भाई

बुधवार रात वह दोस्तों के साथ रेस्त्रां में चाय पी रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। बहस के बाद आपस में मारपीट हो गई। सूरज ने फोन कर छोटे भाई को बुला लिया। सूरज के दोस्तों ने फोन कर लड़कों को बुला लिया। भाई के पहुंचते ही आरोपियों ने हमला कर दिया।

धारदार हथियार से किए वार

धारदार हथियारों से वार किए गए। हमले में लहूलुहान हुए सूरज की कुछ देर में ही मौत हो गई। पुलिस पता लगा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link