भिंड में पत्नी ने अश्लील वीडियो बनाने से रोका: पति ने गले पर पैर रखकर कर दी हत्या, चार माह पहले हुई थी शादी – Bhind News

भिंड में पत्नी ने अश्लील वीडियो बनाने से रोका:  पति ने गले पर पैर रखकर कर दी हत्या, चार माह पहले हुई थी शादी – Bhind News


भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के पुले गांव में गुरुवार को 23 वर्षीय नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप पति पर है, जो अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते समय वीडियो बनाना चाहता था। पत्नी के विरोध करने पर पहले रात में झगड़ा हुआ और फिर सुबह विवाद क

.

घटना के बाद पति, देवर और ससुर मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गुरुवार की शाम को हिरासत में ले लिया। पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, गोल्डी जाटव की शादी इसी साल 10 फरवरी को जबरसिंह जाटव से हुई थी। जबरसिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और 10 दिन पहले ही गांव लौटा था।

पैर से गला दबाकर हत्या पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन जबरसिंह ने शराब पी रखी थी। रात में पत्नी से संबंध बनाने के दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह एक बार फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ। तभी पति जबरसिंह ने पत्नी गोल्डी को जमीन पर पटकते हुए दोनों पैर गले पर रखकर खड़ा हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह हत्या के बाद आरोपी पति, ससुर भारत सिंह और देवर छोटू मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस को मोबाइल से वीडियो मिला पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है, जिसमें एक आपत्तिजनक वीडियो मिला है। उमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि हत्या के पीछे वीडियो बनाने का विरोध ही वजह माना जा रहा है। मृतिका के परिजनों की शिकायत पर पति और एक अन्य आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

एसपी ऑफिस पहुंचे मृतक के परिवारजन। मौजूद भारी पुलिस बल।

परिजनों का विरोध, SP ऑफिस पहुंचकर किया प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलने पर मृतिका के पिता और भाई सहित परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। शाम को वे SP कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतिका के पिता वीरबल जाटव ने कहा कि गांव से फोन पर सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है। वहीं, मृतिका के भाई जितेंद्र जाटव ने कहा कि बुधवार शाम दीदी की मम्मी से फोन पर बात हुई थी, तब कोई परेशानी नहीं बताई थी। परिजन ने पति, ससुर और देवर को दोषी ठहराया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

एसपी ऑफिस मृतिका का शव लेकर पहुंचे परिवारजन।

एसपी ऑफिस मृतिका का शव लेकर पहुंचे परिवारजन।



Source link