मुरैना में गरीबों का राशन बेचने की कोशिश नाकाम: पीडीएस का 25 क्विंटल चावल जब्त, चालक गिरफ्तार; धौलपुर ले जाया जा रहा था – Morena News

मुरैना में गरीबों का राशन बेचने की कोशिश नाकाम:  पीडीएस का 25 क्विंटल चावल जब्त, चालक गिरफ्तार; धौलपुर ले जाया जा रहा था – Morena News



मुरैना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले गरीबों के चावल की कालाबाजारी का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सिकरौदा नहर के पास एक मैक्स वाहन से करीब 25 क्विंटल चावल जब्त किया। वाहन में लदा चावल धौलपुर ल

.

थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि खेड़ा से पीडीएस का चावल लोड कर एक वाहन धौलपुर की ओर जा रहा है। टीम ने सिकरौदा नहर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी में करीब 20 बोरियों में सरकारी चावल भरा हुआ मिला।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस ने वाहन को सीज कर थाने में खड़ा किया और वाहन चालक प्रीतम परिहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह चावल सरकारी गोदाम या उचित मूल्य की दुकान से उठाकर बेचने की तैयारी थी।

खाद्य विभाग को दी गई सूचना मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। विभागीय स्तर पर यह पता लगाया जा रहा है कि चावल किस गोदाम या दुकान से निकाला गया। सिविल लाइन थाना थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि 20 बोरी पीडीएस का चावल पकड़ा गया है। प्रीतम परिहार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले इससे पहले भी मुरैना जिले में पीडीएस राशन की कालाबाजारी के मामले सामने आते रहे हैं। प्रशासन और खाद्य विभाग की कार्रवाई के बावजूद गांवों से गरीबों का हक मारने की कोशिशें लगातार जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी और जिन पर भी जिम्मेदारी बनती है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link