रिंकू की तो निकल पड़ी, सांसद से शादी से पहले ही योगी ने बनाया सरकारी अधिकारी

रिंकू की तो निकल पड़ी, सांसद से शादी से पहले ही योगी ने बनाया सरकारी अधिकारी


Last Updated:

Rinku Singh को सरकारी नौकरी देकर यूपी सरकार ने राजनीति को नई दिशा दे दी है. रिंकू जल्द ही समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के पति बनने वाले हैं.

रिंकू सिंह को यूपी सरकार देगी सरकारी नौकरी

हाइलाइट्स

  • क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार देगी सरकारी नौकरी
  • बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर होगी नियुक्ति
  • सपा सांसद प्रिया सरोज से जल्द होने वाली है रिंकू की शादी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की सियासत में इस समय क्रिकेट और राजनीति की अनोखी जुगलबंदी चर्चा का विषय बनी हुई है. समाजवादी पार्टी की सांंसद प्रिया सरोज के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिंकू सिंह को अहम सरकारी पद से नवाजने का फैसला लिया है.

बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे रिंकू
टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह को योगी सरकार जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने जा रही है. यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की जा रही है.

सपा से रिश्ता, बीजेपी सरकार में नौकरी
रिंकू सिंह की यह ताजपोशी सिर्फ उनके खेल प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि उनके हालिया पारिवारिक जुड़ाव ने भी इस फैसले को खास बना दिया है. रिंकू ने हाल ही में समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज मछलीशहर (जौनपुर) से सगाई की है, जो सपा के दिग्गज नेता और विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं.

सिर्फ सम्मान या राजनीति का नया गणित?
ऐसे में अब रिंकू न केवल खेल जगत के चमकते सितारे हैं, बल्कि यूपी की राजनीति में भी एक नया चेहरा बनकर उभरे हैं. विपक्षी दलों का मानना है कि यह नियुक्ति सिर्फ एक खिलाड़ी को सम्मान देना भर नहीं, बल्कि इसके पीछे सत्ता और सियासत का गहरा तालमेल छिपा है.

मेहनत, मजबूरी और सफलता की कहानी हैं रिंकू
रिंकू सिंह की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. अलीगढ़ के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू बचपन में अपने पिता के साथ गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे. आईपीएल 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया.

शादी, सरकारी नौकरी और नई शुरुआत
रिंकू और प्रिया सरोज की शादी इस साल नवंबर में वाराणसी में तय थी, लेकिन क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है. जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी. इस बीच, उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय से इसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

रिंकू की तो निकल पड़ी, सांसद से शादी से पहले ही योगी ने बनाया सरकारी अधिकारी



Source link