कच्चा मकान तेज बारिश के चलते गिरा।
निवाड़ी जिले में गुरुवार को लगातार तीन दिनों से बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
.
घटना दोपहर करीब 1 बजे वार्ड-6 तालपुरा मोहल्ले की है। मकान गिरने से पीड़िता परिवार का घर में रखा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
बुजुर्ग महिला और दो पोते बाल-बाल बचे
कच्चे मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला मक्खन देवी के साथ उनके पोते अभय केवट (10) और शिवा केवट (7) मौजूद थे। लगातार तेज बारिश के कारण घर टपकने लगा। जिससे घर के अंदर पानी भर गया। यह देखते हुए मक्खन देवी के पोते उन्हें लेकर पास के मकान में जा रहे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा।
इस दौरान मकान के अंदर रखे सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े।
मक्खन देवी ने कहा कि उनके नाती ही उनके भगवान बने। अगर वे समय पर उन्हें बाहर नहीं ले जाते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।