श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में सजा पुष्प बंगला: अनंत कोटी महल में विराजे प्रभु वेंकटेश, विभिन्न फूलों से की सजावट – Indore News

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में सजा पुष्प बंगला:  अनंत कोटी महल में विराजे प्रभु वेंकटेश, विभिन्न फूलों से की सजावट – Indore News


श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में चल रहे श्री ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के छठे दिन गुरुवार को मंदिर में पुष्प बंगला सजाया। अनंत कोटी महल में भगवान विराजे और भक्तों को दर्शन दिए। भगवान के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुं

.

इस वर्ष पुष्प बंगले में 200×200 का पूरा देवस्थान का कोना कोना पुष्प से सुसज्जित नजर आया। पुष्प बंगले में से भक्तों ने प्रवेश किया और अंदर पहुंचते ही हनुमान जी के दर्शन हुए। मोगरा, जूही, कुंद, गुलाब सहित कई प्रकार के फूलों के सुंदर झरोखे देखने को मिले। चार एलईडी लगाई गई, जिसमें भक्तों को दर्शन हो रहे थे। पिछले 6 महीने की प्लानिंग 20 दिनों की तैयारी और 7 दिनों की मेहनत इंदौर और दक्षिण के 50 लोगों की टीम के साथ आधुनिक विज्ञान और संस्कृति के अद्भुत तालमेल से पुष्प बंगला सजाया गया।

अनंत श्री विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज विराजमान होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के साथ भजन गायक सुधीर व्यास की भजन संध्या आयोजित की गई है। इसके पूर्व सुबह के सत्र में प्रणय कलह लीला का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान रंगनाथ और श्रीदेवी भूवेदी संग प्रेम और कलह की लीला के दर्शन हुए, जिसमें रंग-गुलाल-अबीर व माखन भी उड़ाया गया।

वेंकटेश देवस्थान में सजा पुष्प बंगला।

पुष्प बंगला वेंकटेश देवस्थान की पहचान

स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि पुष्प बंगला वेंकटेश देवस्थान की पहचान है। 60 वर्ष पूर्व यहीं से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके निर्माण में एक संदेश छिपा होता है। इस वर्ष जो पुष्प बंगले का निर्माण किया है। उसमें भगवान का विराट स्वरुप दिखाने का प्रयास किया है। आज जो पुष्प बंगले में भगवान के दर्शन होंगे उसमें उनके अनेक स्वरूप नजर आएंगे। इस वर्ष फूलों का काम कम है। दिल्ली, हैदराबाद सहित अन्य जगह से फूल यहां पर बुलवाए गए है। इस बार शीशे का काम ज्यादा और पुष्प का काम कम है।



Source link