सपने में दिखें मां दुर्गा, तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, उज्जैन के ज्योतिष ने बताया भयानक राज; जानें शुभ-अशुभ

सपने में दिखें मां दुर्गा, तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, उज्जैन के ज्योतिष ने बताया भयानक राज; जानें शुभ-अशुभ


Last Updated:

गुप्त नवरात्रि 2025: आज यानी 26 जून को गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, तो वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे बातों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

हाइलाइट्स

  • गुप्त नवरात्रि 26 जून से शुरू हो रही है.
  • सपने में मां दुर्गा का दर्शन शुभ माना जाता है.
  • मां दुर्गा को शेर पर सवार देखना समस्याओं के अंत का संकेत है.

उज्जैन. हिन्दू धर्म में अनेक प्रकार के शास्त्र कहे गए हैं. उन्ही शास्त्रों में से एक स्वप्न शास्त्र भी महत्वपूर्ण होता है. सोते समय में हम, जो सपने देखते हैं. उन सपनों का स्वप्न शास्त्र में अर्थ भी बताया गया है. वहीं, अगर नवरात्रि के दौरान सपने में मां जगदंबा का दर्शन हो जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है.

लेकिन, सबसे ज्यादा जरूरी बात ये है कि माता ने स्वप्न में दर्शन कैसे दिए हैं? उनके स्वरूप के अलग-अलग अर्थ हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया कि स्वप्न में मां के किस स्वरूप के दर्शन का क्या संकेत मिलता है? और इसका क्या लाभ है? क्योंकि, स्वरूप के दर्शन में ही भविष्य का फल छिपा होता है.

आज से शुरू हो रही नवरात्रि 
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापन करने का विधान है. आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 जून से शुरू हो रही है, लेकिन उदयातिथि के अनुसार 26 जून को गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी. उसी दिन घटस्थापन किया जाएगा. इस गुप्त नवरात्रि का समापन 04 जुलाई को होगा.

अगर आप सपने में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं, तो यह अत्यंत शुभ है. इसका मतलब आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाले हैं. ये परिवर्तन आपकी निजी जिंदगी से लेकर व्यवसाय तक में हो सकते हैं.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा के दर्शन हो जाएं तो इससे व्यक्ति को बहुत लाभ होता है. इसे शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट और दुख दूर होने वाले हैं.

सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखना बेहद शुभ होता है. इसका मतलब आपके जीवन की समस्याओं का अंत होगा. वहीं अगर आप मां दुर्गा के शेर को क्रोधित मुद्रा में और दहाड़ते हुए देखते हैं, तो इसे आने वाली समस्याओं का संकेत माना जाता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने मां दुर्गा श्रंगार करे हुए दिखाई दे तो समझना चाहिए. कि जिन जातको का विवाह योग्य नही बन रहा है. तो जल्दी विवाह के योग्य बनने वाले है. और वैवाहिक जातक के पारिवारिक कलह समाप्त होने वाले है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homedharm

सपने में दिखें मां दुर्गा, तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, ज्योतिष ने बताया राज

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link