सिंहस्थ प्रोजेक्ट साइट पर सुपरवाइजर की मौत: कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना में हादसा, 20 फीट खाई में गिरने से इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक घायल – Ujjain News

सिंहस्थ प्रोजेक्ट साइट पर सुपरवाइजर की मौत:  कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना में हादसा, 20 फीट खाई में गिरने से इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक घायल – Ujjain News



उज्जैन में आने वाले सिंहस्थ कुम्भ मेले की तैयारी के लिए चल रही कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 20 जून को इंदौर रोड स्थित जमालपुरा क्षेत्र में खुदाई के दौरान दो लोग 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत

.

हादसे में जान गंवाने वाले सुपरवाइजर का नाम याकूब कुरैशी (39), निवासी बेगमबाग उज्जैन है। वहीं घायल श्रमिक कमल चौधरी, निवासी मथुरा को इलाज के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

कमल चौधरी ने बताया कि 20 जून को बारिश के कारण काम बंद था। वे दोनों यह देखने गए थे कि काम शुरू होगा या नहीं। उसी दौरान याकूब का पैर फिसला और वे खाई में गिर गए। कमल उन्हें बचाने गया तो वह भी नीचे गिर पड़ा।

दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां याकूब को सिर में गंभीर चोट के कारण उसी रात मौत हो गई।

प्रोजेक्ट इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि “बारिश के कारण काम बंद था। याकूब यह देखने गया था कि काम शुरू हो सकता है या नहीं, तभी वह फिसलकर गिर गया। साथ में खड़ा दूसरा कर्मचारी भी गिर गया। याकूब को सिर में गहरी चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।”

याकूब के साले जाबिर हाजी ने कहा कि पूरा परिवार इस हादसे से बहुत दुखी है। अभी तक कंपनी से कोई बात नहीं हो पाई है। याकूब पेटी कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।



Source link