ट्रक इंदौर से सिराली व्यापारियों का फुटकर माल लेकर जा रहा था।
हरदा के सिराली थाना क्षेत्र के रोलगांव के पास गुरुवार सुबह एक आइसर ट्रक माचक नदी में गिर गया। ट्रक इंदौर से सिराली व्यापारियों का फुटकर माल लेकर जा रहा था।
.
घटना उस समय हुई जब ट्रक माचक नदी की पुलिया पर चढ़ने में असफल रहा। ड्राइवर ने ट्रक को दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए रिवर्स लिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। नदी में पानी कम होने के कारण कोई जानहानि नहीं हुई। ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोट आई।
रपटे की मरम्मत के लिए दिया गया था आवेदन कालकुण्ड के जनपद सदस्य मनीष गुर्जर ने बताया कि उन्होंने पहले ही कलेक्टर को पुल के दोनों तरफ के रपटे की मरम्मत के लिए आवेदन दिया था। रोलगांव में माचक नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से रपटे से ही आवागमन हो रहा है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और अगर समय रहते रपटे की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ी दुर्घटना की आशंका है।
नदी में पानी कम होने के कारण कोई जानहानि नहीं हुई।