उज्जैन दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा गाड़ी को 18 जून को देवास और उज्जैन के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बैतूल बाजार निवासी दादाराव गायकवाड (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार सुबह बैतूल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान
.
इस हादसे में उनके ससुर यशवंत राव शिंदे (70) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, 18 जून को यशवंत राव शिंदे, दामाद दादाराव और परिवार के सात लोग उज्जैन दर्शन के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में देवास-उज्जैन के बीच उनकी टवेरा को सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पलट गई।
हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
मौके पर ससुर की मौत, छह लोग घायल हादसे में यशवंत राव की मौके पर ही मौत हो गई थी। दादाराव समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को पहले उज्जैन अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया। इनमें से रवि आवठे को बाद में भोपाल रेफर किया गया।
गंभीर रूप से घायल दादाराव को 26 जून की सुबह बैतूल जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
पहले बैंक में प्यून थे, बाद में करने लगे थे खेती दादाराव पहले यूनियन बैंक (बैतूल बाजार शाखा) में प्यून के पद पर कार्यरत थे। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर खेती शुरू कर दी थी। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।