Gold-Silver Price Hike Today: 26 जून को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल! गोल्ड 410 और सिल्वर 1240 रुपए महंगी

Gold-Silver Price Hike Today: 26 जून को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल! गोल्ड 410 और सिल्वर 1240 रुपए महंगी


Gold-Silver Price 26 June: देशभर में सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 410 रुपए की तेजी दिखी है तो वहीं चांदी 1,240 रुपए की बढ़त के साथ तेज हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार (26 जून) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:-

भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 89,430 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 89,054 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 97,560 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 97,150 रुपए प्रति 10 ग्राम


– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 106,550 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 105,310 रुपए प्रति किलो

सोने-चांदी की रफ्तार में इजाफा
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में तेजी आई है. जिसके बाद सोना 400 रुपए महंगा हुआ है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:-

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 97,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 97,230 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 106,630 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 105,390 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link