नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत सेंचुरी जमाकर की है. अब उनके पास महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 49 साल रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 से 6 जुलाई के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड यशस्वी के निशाने पर है. महज 97 रन बनाते ही वो इस खास कीर्तिमान को बना देंगे.
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय (मैचों के हिसाब से)
1. सुनील गावस्कर – 23
2. गौतम गंभीर – 24
3. राहुल द्रविड़ – 25
4. वीरेंद्र सहवाग – 25
5. विजय हजारे – 26
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन (पारी के हिसाब से)
1. डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 22 (15 टेस्ट)
2. जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 32 (17 टेस्ट)
3. हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) – 33 (22 टेस्ट)
4. माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) – 33 (20 टेस्ट)
5. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) – 34 (20 टेस्ट)
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय (पारी के हिसाब से)
1. राहुल द्रविड़ – 40
2. वीरेंद्र सहवाग – 40
3. विजय हजारे – 43
4. गौतम गंभीर – 43
5. सुनील गावस्कर – 44
अगर जायसवाल पहली पारी में कम से कम 97 रन बना लेते हैं, तो वे रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित ने WTC में 40 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. WTC में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड मार्नस लाबुशेन के नाम है.