कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर उमरिया पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से चर्चा की।
.
ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि उमरिया में कोई गुटबाजी नहीं दिखी और सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है।
6 लोगों ने नाम भोपाल भेजे जाएंगे
जिला अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया के बारे में उन्होंने बताया कि 6 लोगों के नाम भोपाल भेजे जाएंगे। इनमें से एक को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। यह फैसला पार्टी हाईकमान और प्रदेश स्तर की कमेटी करेगी।
झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर।
राजेश ठाकुर ने कहा कि तीन महीने के भीतर कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष तय कर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बताया। इस अभियान में जिले के सभी संगठनों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान में जितनी भागीदारी होगी, उतनी ही हिस्सेदारी मिलेगी।