कोहली-रोहित के मैच के टिकट 4 महीने पहले बिके, ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त क्रेज

कोहली-रोहित के मैच के टिकट 4 महीने पहले बिके, ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त क्रेज


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. 3 में से 2 वनडे मैचों के टिकट 4 महीने पहले ही बिक गए.वनडे सीरीज में रोह…और पढ़ें

रोहित और विराट साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए नजर आएंगे.

हाइलाइट्स

  • रोहित और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के आखिरी में वनडे-टी20 सीरीज खेली जाएगी
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया दो वनडे मैचों के टिकट 4 महीने पहले बिक गए

नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली अक्टूबर-नवंबर में वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त क्रेज है. इस सीरीज को शुरू होने में अभी 4 महीने का समय है. सिडनी और कैनबरा में खेले जाने वाले वनडे के सभी टिकट बिक चुके हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अनुसार एशेज में रिकॉर्ड तोड़ टिकट बिक्री के अलावर ऑस्ट्रेलिया में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘व्हाइट-बॉल सीरीज’ के लिए टिकट खरीदने में भारतीय प्रवासियों की जबरदस्त दिलचस्पी देखी गई. आलम ये रहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इन 8 मैचों के लिए 90 हजार टिकटें जिसमें मेलबर्न और ब्रिसबेन में होने वाले टी20 मैच भी शामिल हैं. टिकट बिक्री विंडो खुलने के दो सप्ताह बाद ही बिक चुके हैं.

संजू सैमसन नई टीम से जुड़ेंगे, 5 जुलाई को होगा फैसला, पहली बार ऑक्शन में शामिल

सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक (इवेंट्स और ऑपरेशन्स) जोएल मॉरिसन ने कहा, ‘सीरीज से 4 महीने पहले सिडनी वनडे और मनुका ओवल टी20 के लिए हमारे पब्लिक टिकट एलोकेशन का इस्तेमाल करना क्रिकेट फैंस के बीच आगामी सीजन के लिए जबरदस्त क्रेज का सबूत है. हम पिछले समर में रिकॉर्ड तोड़ने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद भारतीय प्रवासियों के बीच निरंतर मजबूत जुड़ाव देखकर रोमांचित हैं. ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय फैंस की भारी भीड़ का अनुमान है कि हम फिर से प्रत्येक मैच के दौरान स्टेडियम में जबरदस्त माहौल देखेंगे. हमें अब तक के सबसे शानदार समर की उम्मीद है. हम फैंस को जल्दी टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वह इन मुकाबलों से न चूकें.’

सीए ने बताया है कि अब तक बेची गई 16 प्रतिशत से ज्यादा टिकटें इंडियन फैन क्लब ने खरीदी हैं. भारत आर्मी सबसे एक्टिव फैन क्लब में से एक रहा है. जिसने 2,400 से ज्यादा टिकटें खरीदी हैं. भारत में रहने वाले फैंस ने भी 1,400 से ज्यादा टिकटें खरीदकर काफी उत्साह दिखाया है. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के अग्रवाल समुदाय ‘ब्रिसी बनियास’ के अमित गोयल ने गाबा में खेले जाने वाले टी20 मैच के लिए 880 टिकट खरीदे हैं, जो किसी एक मैच के लिए सबसे ज्यादा टिकट लेने वाले खरीदार बन गए हैं. ‘गोल्ड कोस्ट’ और ‘पक्का लोकल’ के भारतीय समुदाय ने गोल्ड कोस्ट और एमसीजी टी20 मैच के लिए 500 से ज्यादा टिकट खरीदे हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल :
19 अक्टूबर: पहला वनडे मैच, पर्थ स्टेडियम (पर्थ)
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे मैच, एडिलेड ओवल (एडिलेड)
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे मैच, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (सिडनी)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज कार्यक्रम
29 अक्टूबर: पहला टी20 मैच, मनुका ओवल (कैनबरा)
31 अक्टूबर: दूसरा टी20 मैच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (मेलबर्न)
2 नवंबर: तीसरा टी20 मैच, बेलेरिव ओवल (होबार्ट)
6 नवंबर: चौथा टी20 मैच, गोल्ड कोस्ट स्टेडियम (गोल्ड कोस्ट)
8 नवंबर: पांचवां टी20 मैच, गाबा (ब्रिस्बेन)

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कोहली-रोहित के मैच के टिकट 4 महीने पहले बिके, ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त क्रेज



Source link