नरसिंहपुर से सागर का गांजा तस्कर गिरफ्तार: तेंदूखेड़ा पुलिस ने जब्त किया 15.5 किलो गांजा और बोलेरो – Narsinghpur News

नरसिंहपुर से सागर का गांजा तस्कर गिरफ्तार:  तेंदूखेड़ा पुलिस ने जब्त किया 15.5 किलो गांजा और बोलेरो – Narsinghpur News



नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की। केसली रोड पर गोलू ढाबा के पास भौरपानी गांव के नजदीक पुलिस ने घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन से अवैध गांजा बरामद किया।

.

पुलिस ने सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी निवासी 21 वर्षीय सुनील कुर्मी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 किलो 500 ग्राम गांजा और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया।

जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कीमत करीब 5 लाख 25 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 बी के तहत अपराध क्रमांक 278/25 दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल तिवारी, अभिषेक पटेल और आरक्षक कर्मवीर, संजय ठाकुर, नारायण मराबी, सतेन्द्र बेन तथा लखनलाल अहिरवार की टीम शामिल थी।



Source link