कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा से शुक्रवार को छात्राएं मिलीं।
विक्रम विश्वविद्यालय के बीकॉम सेकेंड ईयर के परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में रोष है। रतलाम के तीन कॉलेजों के करीब 120 विद्यार्थियों को फाउंडेशन विषय में जीरो या एक या दो अंकों दिए हैं।
.
रतलाम गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं शुक्रवार को कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा से मिलीं। छात्राओं ने 12 जून को घोषित परीक्षा परिणाम पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय हर बार छात्रों को कुछ अंकों से रोक देता है।
प्रभावित छात्र आर्ट एंड साइंस कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज और शासकीय कॉलेज से हैं। छात्राओं ने फाउंडेशन विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की। एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष तरूण परिहार भी इस दौरान मौजूद थे।
कुलसचिव डॉ. शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में ग्रेडिंग सिस्टम है। पर्याप्त अंक नहीं आने पर जीरो ग्रेड दिया जाता है। उन्होंने संबंधित प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जिन विषयों में अधिक छात्र फेल हो रहे हैं या कम अंक मिले हैं। उन विषयों के शिक्षक विश्वविद्यालय आकर उत्तरपुस्तिकाएं देख सकते हैं। विश्वविद्यालय पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था करने को तैयार है। छात्राएं शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय में डटी रहीं।