यूपी में कथावाचक और सहायक का सिर मुंडवाया: नाक रगड़कर किया अपमानित; शिवपुरी में यादव महासभा ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन – Shivpuri News

यूपी में कथावाचक और सहायक का सिर मुंडवाया:  नाक रगड़कर किया अपमानित; शिवपुरी में यादव महासभा ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन – Shivpuri News


यूपी के इटावा में कथावाचक मुकुटमणि और उनके सहायक के साथ जातिगत भेदभाव।

यूपी के इटावा जिले से एक घटना सामने आई है। बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में कथावाचक मुकुटमणि यादव और उनके सहायक संतसिंह यादव के साथ जातिगत भेदभाव की घटना हुई है। 22 जून को दोनों के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई।

.

यादव महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

आरोपियों ने उनके बाल काटे और सिर भी मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, उन्हें नाक रगड़कर अपमानित भी किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की मध्य प्रदेश इकाई ने शिवपुरी कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा है।

महासभा ने कहा- यह घटना भारतीय संविधान और सामाजिक समरसता पर हमला है।

महासभा का आरोप- देश में जातिगत विद्वेष फैलाने का प्रयास

महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि यह घटना केवल दो व्यक्तियों का अपमान नहीं है। यह भारतीय संविधान और सामाजिक समरसता पर भी हमला है। यादव महासभा ने इस घटना को देश में जातिगत विद्वेष फैलाने का सुनियोजित प्रयास बताया है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उनका कहना है कि इससे देश की एकता को नुकसान पहुंचा है। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। महासभा का कहना है कि इस घटना से पूरे देश का यादव समाज आहत है।



Source link