सीएम डॉ. मोहन यादव।
रतलाम में भारतीय जनता पार्टी का नया जिला कार्यालय भवन बनेगा। शुक्रवार को रतलाम आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा नए भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। भवन की डिजाइन दिल्ली से बनकर
.
संगठन मंत्री के नाम से खरीदी जमीन
बता दें कि, 5 महीने पहले भाजपा संगठन मंत्री भगवानदास सबनानी के नाम से पार्टी ने रतलाम के प्रतापनगर बायपास पर 67 लाख 36 हजार रुपए में जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री कराने भोपाल से खुद प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी रतलाम आए थे।
सीएम करेंगे भूमिपूजन
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि सीएम डॉ. यादव दोपहर 12 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उतरेंगे। उनका बंजली हवाई पट्टी पर जिला भाजपा द्वारा स्वागत किया जाएगा। सीएम बंजली से सीधे भाजपा के नए जिला कार्यालय भवन निर्माण स्थल का अवलोकन करने जाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भूमिपूजन समारोह स्थल सजन प्रभा में आएंगे।
सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
पैलेस रोड पर बना है कार्यालय
वर्तमान में रतलाम में पैलेस रोड पर भाजपा का कार्यालय बना है। जिले की पांच विधानसभा के हिसाब से यह कार्यालय काफी छोटा है। समय के हिसाब से भाजपा अब नए कार्यालय बना रही है। इसी कड़ी में रतलाम में भाजपा ने 13 जनवरी 25 को प्रताप नगर धानासुता रोड पर लगभग 24 हेक्टेयर जमीन नए भवन के लिए खरीदी थी।
जिस जमीन को भाजपा ने खरीदा था वह एग्रीकल्चर लैंड है। रजिस्ट्री में क्रेता के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी का नाम था। भाजपा जहां-जहां पार्टी के नए कार्यालय बना रही है वहां जमीन प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के नाम से खरीदी जा रही है। इसको लेकर पार्टी ने अपनी गाइड लाइन भी बनाई है।
यह रहेंगे मौजूद
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सीएम डॉ. यादव के रतलाम आगमन और कार्यालय भवन भूमिपूजन समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, अनिता चौहान, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, डॉ. चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी आदि मौजूद रहेंगे।