रवींद्र जडेजा के फ्लॉप प्रदर्शन पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, तलवार से भी धारदार बयान देकर मचाई सनसनी

रवींद्र जडेजा के फ्लॉप प्रदर्शन पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, तलवार से भी धारदार बयान देकर मचाई सनसनी


इंग्लैंड ने भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले टेस्ट में 835 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया ये मैच हार गई. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है.

रवींद्र जडेजा के फ्लॉप प्रदर्शन पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

रवींद्र जडेजा ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दोनों ही पारियों को मिलाकर कुल 36 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा को इसके अलावा इस पूरे टेस्ट मैच में केवल एक ही विकेट नसीब हुआ है. रवींद्र जडेजा के इस घटिया प्रदर्शन के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने उनकी तीखी आलोचना की है. स्टार स्पोर्ट्स के फॉलो द ब्लूज प्रोग्राम में बात करते हुए वरुण आरोन ने कहा, ‘रवींद्र जडेजा हेडिंग्ले में पांचवें दिन की पिच पर खुरदुरे पैच का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं.’

केवल एक ही विकेट नसीब हुआ

वरुण आरोन ने कहा, ‘रिवर्स स्वीप से ज्यादा, अगर हम पीछे जाकर उस फुटेज को देखें जब रवींद्र जडेजा ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे, तो मैं कहूंगा कि वे रफ को बहुत मिस कर रहे थे. उन्होंने या तो बहुत शॉर्ट बॉलिंग की या फिर बहुत तेज या फिर बहुत ही फुल बॉलिंग की. रवींद्र जडेजा गेंद को विकेट के बीच में पिच कर रहे थे, न कि रफ पर.’ इंग्लैंड के रन चेज के दौरान रवींद्र जडेजा ने 24 ओवर में 104 रन लुटा दिए और उन्हें केवल एक ही विकेट नसीब हुआ, जो गेंदबाजी में उनके कंट्रोल में कमी को उजागर करता है.

मौके का फायदा नहीं उठा पाए

बेन डकेट ने रवींद्र जडेजा के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेल-खेलकर उनकी लय बिगाड़ दी. वरुण आरोन ने रवींद्र जडेजा की आलोचना करते हुए कहा कि वह अनुभव के बावजूद मौके का फायदा नहीं उठा पाए. वरुण आरोन ने कहा, ‘कोई ऐसा व्यक्ति जो वाकई अनुभवी हो, जो रफ में बहुत अच्छी गेंदबाजी करता हो, खास तौर पर भारतीय परिस्थितियों में जहां बहुत रफ है, और उसने (रविचंद्रन) अश्विन के साथ मिलकर कई मैच जीतने वाले प्रदर्शन किए हैं, आप उसे पांचवें दिन रफ में गेंदबाजी करने और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए समर्थन देंगे.’



Source link