शिप्रा नदी के घाटों पर एक करोड़ से होगी हरियाली: हर 20 मीटर पर लगाया जाएगा छायादार पेड़, गर्मी से मिलेगी राहत – Ujjain News

शिप्रा नदी के घाटों पर एक करोड़ से होगी हरियाली:  हर 20 मीटर पर लगाया जाएगा छायादार पेड़, गर्मी से मिलेगी राहत – Ujjain News


साल 2028 में उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए शिप्रा नदी पर 29 किलोमीटर लंबे घाट तैयार किए जा रहे हैं। कुंभ मेला अप्रैल माह में आयोजित होगा, जब तेज गर्मी का मौसम रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को ग

.

30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

शासन और प्रशासन द्वारा अनुमान लगाया गया है कि सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन आएंगे। उनके सुचारु स्नान की व्यवस्था के लिए शिप्रा के घाटों का विस्तार कराया जा रहा है। वर्तमान में नदी के किनारे 6 किलोमीटर लंबे घाट मौजूद हैं। अब इनकी सीमा बढ़ाकर 29 किलोमीटर तक की जा रही है, जिसके लिए शासन ने 779 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है।

इस तरह होंगे घाट।

हर 20 मीटर पर लगाया जाएगा छायादार वृक्ष

शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर बनाए जा रहे घाटों पर हर 20 मीटर की दूरी पर एक छायादार वृक्ष लगाने का आदेश दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में छाया मिल सके।

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ तक इन पौधों को छायादार वृक्ष बनाने का लक्ष्य है। पौधे इस तरह लगाए जाएंगे कि बारिश या बाढ़ में बहें नहीं, और समय पर मजबूत वृक्ष बन जाएं। इस पौधारोपण योजना पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।



Source link