खेत की मैड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हुई थी मौत।
सतना के खड़ौरी गांव में खेत की मेड़ विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हाे गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कोठी-सिंहपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
.
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, उनका घर गिराने, 50 लाख की आर्थिक सहायता और निजी तालाब को सरकारी घोषित करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए चित्रकूट एसडीओपी रोहित राठौर, जैतवारा टीआई अभिषेक पांडेय समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। रघुराजनगर एसडीएम राहुल सिलाडिया भी वहां आए।
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओपी और एसडीएम।
विवादित मेड़ को जेसीबी से हटाया गया प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस मेड़ की वजह से विवाद हुआ था उसे जेसीबी से हटा दिया गया। तालाब के रास्ते का अतिक्रमण भी हटाया गया।
आश्वासन मिलने के बाद बंद किया प्रदर्शन सरकारी योजनाओं के लाभ का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने रात 10 बजे अपना प्रदर्शन बंद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।
ये है पूरा मामला… सतना में लाठियों से हमला, युवक की मौत:शव को पोस्टमार्टम को नहीं दे रहे परिजन; भाई बोला- पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो सतना में खेत की मैड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हाे गई। परिजनों का आरोप है कि दो लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारा, सिर में चोट आने की वजह से अब वह नहीं रहा। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव पोस्टमार्टम को ले जाने से इंकार कर दिया, वह पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
मामला रैगांव थाना क्षेत्र के खड़ौरी गांव का है। घटना गुरुवार दोपहर की है। खेत की मेड़ पर…पूरी खबर पढ़ें

शव को खेत से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे परिजन।