6,6,6,6,6… वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 156 गेंद बाकी रहते जीता भारत

6,6,6,6,6… वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 156 गेंद बाकी रहते जीता भारत


Last Updated:

India Under 19 beats England U19 Vaibhav Suryavanshi | भारत की अंडर-19 टीम में इंग्लैंड दौरे पर तूफानी शुरुआत की है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड से पहला मैच 24 ओवर में ही जीत लिया. भारत की इस जीत के हीरो वैभव सूर्यव…और पढ़ें

भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को पहले यूथ वनडे में 6 विकेट से हराया.

Vaibhav Suryavanshi Hits 5 Six: भारत की अंडर-19 टीम में इंग्लैंड दौरे पर तूफानी शुरुआत की है. भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को पहले यूथ वनडे में 6 विकेट से हरा दिया है. कहने को तो यह मैच 50 ओवर का था लेकिन भारत ने इसे टी20 मैच बना डाला. भारत ने यह मुकाबला सिर्फ 24 ओवर में यानी 156 गेंद बाकी रहते जीत लिया. भारत की जीत में सबसे अधिक रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में ही 48 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 5 छक्के शामिल थे.

भारत की अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इंग्लैंड पहुंची टीम ने दौरे की शुरुआत जीत से की है. भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को पहला यूथ वनडे खेला गया. भारतीय गेंदबाजों ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की अंडर-19 को 174 रन में समेट दिया. इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. अंग्रेज बैटर महज 42.2 ओवर में ढेर हो गए.

फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी रहे टॉप स्कोरर
इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने सबसे अधिक 56 रन बनाए. 17 साल के रॉकी फ्लिंटॉफ ने 90 गेंद की अपनी पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके जमाए. ओपनर इसाक मोहम्मद (42) टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे. भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके. हेनिल पटेल, आरएस अंबरीश और मोहम्मद ईनाम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली टी20 वाली पारी 
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी की शुरुआत कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने की. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में वही खेल दिखाया जो पिछले दिनों आईपीएल में दिखाया था. उन्होंने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद में चौके से खाता खोला और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने तकरीबन हर चौथी गेंद पर छक्का मारा. नतीजा जब वे 19 गेंद खेलकर आउट हुए तब तक 5 छक्के लगा चुके थे. वैभव सूर्यवंशी ने इसके अलावा 3 चौके भी मारे. उनकी स्ट्राइक रेट 252 से ज्यादा रही. वैभव ने जैक होम के एक ओवर में तीन छक्के भी मारे.

भारत के लिए वैभव के बाद सबसे अधिक रन अभिज्ञान कुंडू ने बनाए. अभिज्ञान 34 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का जमाया. कप्तान आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर आउट हुए. विहान मल्होत्रा ने 18 और राहुल कुमार ने 17 ने रन बनाए. इन सबकी बदौलत भारतीय टीम ने महज 24 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

6,6,6,6,6… वैभव के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 156 गेंद बाकी रहते जीता भारत



Source link