अपने नेताओं पर हुई FIR के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता की।
ग्वालियर में अपने नेता और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने से आम आदमी पार्टी में आक्रोश में है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित गुप्ता कहा कि हम लगातार खराब सड़कों को लेकर अभियान चला रहे हैं।
.
हमारा अभियान ही है कि जहां सड़क पर गड्ढा होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा। हम भाजपा के तानाशाही रवैए से डरने वाले नहीं है। जितनी FIR कराना है उतनी करा लें। आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।
बता दें, ग्वालियर के सिटी सेंटर कैलाश विहार में शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी के ‘जहां सड़क पर होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा’ चलाया। जिसके तहत कीचड़ में झंडा गाड़ने पर भाजपा ने आपत्ति जताई और एक राष्ट्रीय दल के ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय थाना में आप नेताओं पर मामला दर्ज किया था।
आप कार्यकर्ता के कीचड़ में भाजपा का झंडा लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पूरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी एडवोकेट रोहित गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट सिटी ग्वालियर अब बर्बाद सिटी बन गई है। पूरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। जगह-जगह पर गड्ढे हैं। चारों तरफ जल भराव हो रहा है। जिस कारण आम जन का सड़क कर चलना दूभर हो गया है।
इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर हमने एक अभियान चलाया है ‘जहां सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा। शुक्रवार को भाजपा की सरकार ने FIR करवाई है। तानाशाही और दमन कारी नीति अपनाकर हमारे अभियान को रोकने का प्रयास भाजपाइयों द्वारा किया गया है।
एडवोकेट रोहित गुप्ता ने कहा-
भाजपाइयों से पूछना चाहता हूं कि क्या महल गेट पर 18 करोड़ की सड़क में हुए भ्रष्टाचार की उन्होंने FIR करवाई हैं? सड़कों में गड्ढों हो रहे हैं। कभी किसी ठेकेदार पर FIR करवाई? भ्रष्टाचार में लिप्त नगर निगम अधिकारी पर FIR करवाई? किसी नशा माफिया के खिलाफ FIR करवाई?
ग्वालियर में सता रहा गुजरात का डर
आप नेताओं ने कहा कि गुजरात जीत के बाद से भाजपाई बौखला गए है कि उन्हें हराने वाली सिर्फ आम आदमी पार्टी है। एडवोकेट रोहित गुप्ता ने बताया कि क्या जर्जर सड़कों की हालत पर सवाल उठाना कोई गुनाह है। अगर है तो हम यह गुनाह बार-बार करेंगे। FIR हमें डराने की साजिश है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। अब यह आंदोलन और व्यापक होगा।
प्रदेश सह सचिव अमित शर्मा ने बताया-
हमने यह अभियान मजबूरीवश चलाया है। हमने सरकार के प्रशासन नगर निगम में आवेदन ज्ञापन निवेदन किया कि ग्वालियर की जनता उखड़ी टूटी सड़कों के गड्ढों से बहुत परेशान हैं। सड़कें ठीक कराइए परंतु कोई जनता के दर्द परेशानी को सुनने समझने को तैयार नहीं है। अधिकारी नेता उनके कलीग ठेकेदार सिर्फ सड़कों के टेंडर गुणवत्ता विहीन सड़कें बनाने और पैसा कमाने में लगे हैं।
अमित शर्मा ने कहा- हमने यह अभियान मजबूरीवश चलाया है। हमने सरकार के प्रशासन नगर निगम में आवेदन ज्ञापन निवेदन किया कि ग्वालियर की जनता उखड़ी टूटी सड़कों के गड्ढों से बहुत परेशान हैं। सड़कें ठीक कराइए परंतु कोई जनता के दर्द परेशानी को सुनने समझने को तैयार नहीं है। अधिकारी नेता उनके कलीग ठेकेदार सिर्फ सड़कों के टेंडर गुणवत्ता विहीन सड़कें बनाने और पैसा कमाने में लगे हैं।
2 साल का बच्चा टमटम के नीचे दब गया अभी चार दिन पहले मंत्री जी की विधानसभा में हजीरा क्षेत्र गदाईपुरा में सड़क पर गड्ढों की वजह से टमटम एक 2 साल के बच्चे के ऊपर गिर और मौत गई। कोई नेता अधिकारी उसकी जिम्मेदारी नहीं ली। कोई उससे मिलने नहीं गया। आम आदमी पार्टी उन माता-पिता की तरफ से उठा रही जिसका बच्चा मर गया है। आम आदमी पार्टी सड़कों की आवाज लाखों जनता की तरफ से उठा रही है।