Last Updated:
Rishabh Pant to equal Don Bradman record : भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है. इंग्लैंड में तीन लगातार शतक बनाने के डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड के पंत करीब हैं.
ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बना सकते हैं एक बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धमाका कर दिया. लीड्स में खेले गए टेस्ट की दोनों पारी में सेंचुरी ठोकते हुए उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. अब ऋषभ पंत के पास ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में लगातार तीन शतक लगाने का कारनामा करने से वो महज एक शतक की दूरी पार हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी मैच में शतक जमाने के बाद से पंत फॉर्म में लौटे हैं.
पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों परियों में सेंचुरी जड़ी थी.
इंग्लैंड दौरे की शुरुआत ऋषभ पंत ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 134 और 118 रन बनाकर की है. दोनों पारियों में शतक बनाने वाले वो अब भारत के पहले और दुनिया के महज दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ये कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर थे.
ऋषभ पंत अब तक इंग्लैंड में 10 टेस्ट में 42.52 की औसत से 808 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं. इंग्लैंड की धरती पर उनका सबसे बड़ा स्कोर 146 रन का है जो 111 गेंदों पर 2022 में एजबेस्टन में बनाया था. अगर वह एजबेस्टन में भी ऋषभ पंत शतक लगाते हैं, तो इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाने वाले केवल सातवें विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे. इस खास लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन, वॉरेन बार्डस्ले, चार्ल्स मैकार्टनी, ब्रायन लारा, राहुल द्रविड़ और डेरिल मिशेल शामिल हैं. द्रविड़ इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं. साल 2002 में द वॉल ने यह उपलब्धि हासिल की थी.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें