एक ही स्थान पर जमे 237 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण – Sagar News

एक ही स्थान पर जमे 237 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण – Sagar News


सागर| जिले में एक ही थाने में 4 साल और एक ही अनुविभाग में 10 साल से जमे पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। इनमें एएसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल हैं। 4 दिन के अंदर दो सूची जारी हुईं। पहली सूची में 71 तथा दूसरी सूची में 166 पुलिस कर्मियों

.

थाना प्रभारियों को भरोसेमंद नए चेहरों की तलाश : तबादलों के बाद थाना प्रभारियों को नई टीम बनाने में समय लग सकता है। कई जांचें प्रभावित हो सकती हैं। नए सिरे से बीटों का बंटवारा, केस डायरी की सुपुर्दगी जैसे काम में देर लगेगी। हर थाने में टीआई के भरोसेमंद पुलिस कर्मियों की एक टीम रहती है। नए सिरे से ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित करना कठिन काम रहेगा। एक से दूसरे थानों में पहुंचे पुलिस कर्मी जमावट में जुट गए हैं। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो सकती है।

सबसे बड़े मोतीगनर थाने से 35 तबादले : शहर के थानों की बात की जाए तो सबसे बड़े मोतीनगर थाने से सबसे अधिक 35 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इसके बाद कोतवाली थाने से 24 पुलिस कर्मियों को हटाया है। मोतीनगर थाने से प्रधान आरक्षक स्तर के 17 पुलिस कर्मियों को पहले दिन ही रवानगी दे दी गई है। बाकी से केस डायरी और जांचों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।



Source link