जीत का जश्न मनाते वर्मा के समर्थक।
बैतूल जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अधिवक्ता अशोक वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अजय सिंह चौहान को 45 वोटों से हराया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 657 में से 600 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कुल 583
.
अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष और सात कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 13 पदों के लिए चुनाव हुआ। इसमें 26 उम्मीदवार मैदान में थे।
अजय सिंह चौहान वर्ष 2011 में भी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
अन्य पदों पर नतीजे इस प्रकार रहे:
- उपाध्यक्ष: अलका दहीर को 579 में से 233 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील अग्रवाल (177 वोट) को 56 वोटों से हराया। राजेश बघेल को 169 वोट मिले।
- सचिव: बलदेव कुमार महाजन ने 271 वोट पाकर जीत हासिल की। अजय सोनी को 212 और राजेश मंदरे को 117 वोट मिले।
- सह सचिव: गौरव मगरदे ने 381 वोट पाकर जीत दर्ज की। दीपक कुमार आसरेकर को 165 और बंटी करोसिया को 34 वोट मिले।
- कोषाध्यक्ष: सौरभ परिहार को 336 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी मनोज कुमार डफरे को 237 वोट मिले।
- पुस्तकालय अध्यक्ष: लोकेन्द्र शेषकर ने 300 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि शिवकुमार कापसे को 268 वोट मिले।

अध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा की जीत के बाद न्यायालय परिसर में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम अभी घोषित नहीं अनिल कुमार राठौर, भवानी प्रसाद दीवान, दिनेश उइके, मनीष कुमार राठौर, मोनिका निरापुरे, नीलेश उसरेटे, पूरनलाल राठौर, राजेश भूमरकर, रोशन मगरदे, संतोष खातरकर और वीरेन्द्र कुमार तिवारी। हालांकि, इन पदों के नतीजे देर रात तक प्राप्त नहीं हो सके।
मतगणना के बाद जश्न का माहौल अध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा की जीत के बाद न्यायालय परिसर में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार भी मौजूद थे।
बता दें कि 56 वर्षीय अशोक वर्मा का 1996 में अधिवक्ता के रूप में पंजीयन हुआ था और वे पिछले 28 वर्षों से वकालत कर रहे हैं। वे बैतूल बाजार नगर पंचायत में दो बार पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और वर्मा समाज के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वहीं, अजय सिंह चौहान लगभग 43 वर्षों से वकालत कर रहे हैं और वर्ष 2011 में भी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।