जौरा में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान: कांग्रेस नेता के घर तक पहुंचा पानी; नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल – Morena News

जौरा में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान:  कांग्रेस नेता के घर तक पहुंचा पानी; नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल – Morena News


बारिश का पानी अब लोगों के घरों और दुकानों में घुसने लगा है।

मुरैना के जौरा में बारिश के बाद फैली गंदगी और कीचड़ से नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। हालत यह रही कि कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के घर तक पानी भर गया। इससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई नहीं हुई। इसके चलते कई मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया है। बदबू और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में मानसून पूर्व सभी वार्डों में सफाई होती थी, जबकि अब स्थिति यह है कि न सफाई हुई, न किसी अधिकारी ने हालात देखे।

ऊंची सड़कों से घरों में घुस रहा पानी कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ऊंची सड़कें बना रही है लेकिन जलनिकासी का इंतजाम नहीं किया गया। इससे बारिश का पानी अब लोगों के घरों और दुकानों में घुसने लगा है। वार्ड 2 की पार्षद रेनू रविंद्र सिकरवार ने बताया कि चार महीने पहले स्वीकृत निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुए हैं। गलियों में कीचड़ और गंदगी फैली है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

सड़कों पर पसरी कीचड़

अवैध वसूली का आरोप वरिष्ठ नागरिक रविंद्र सिकरवार ने नगर पालिका कर्मचारियों पर वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले एसडीएम और कलेक्टर ने कार्रवाई भी की थी, फिर भी ये सिलसिला नहीं रुका।

विधायक और भाजपा नेत्री भी नाराज विधायक पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कैलारस की तरह जौरा में भी आंदोलन होगा। भाजपा नेत्री उर्मिला त्यागी ने भी सफाई अभियान में देरी पर नाराजगी जताई और इसे प्रशासन की गंभीर चूक बताया।

स्थायी सीएमओ की मांग कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि नगर पालिका प्रमोट अधिकारी के भरोसे चल रही है। उन्होंने स्थायी और अनुभवी सीएमओ की नियुक्ति की मांग की। एसडीएम प्रदीप तोमर ने कहा कि मामला गंभीर है और नगर पालिका को जल्दी सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link