दतिया के सेवढ़ा कस्बे में शनिवार दोपहर एक सराफा व्यापारी की दुकान पर दो महिलाओं ने शातिर तरीके से सोने के झुमके चोरी कर लिए। वारदात उस वक्त हुई जब महिलाएं दुकानदार को बातचीत में उलझाकर झुमके लेकर फरार हो गईं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी
.
झुमके दिखाने के बहाने की वारदात शंकरलाल सोनी ज्वेलर्स के संचालक विनोद कुमार सोनी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और झुमके दिखाने को कहा। एक महिला दुकानदार को बातों में उलझाती रही, जबकि दूसरी ने झुमके चुरा लिए।
शंकरलाल सोनी ज्वेलर्स के संचालक विनोद कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना कुछ देर बाद जब जेवर मिलाए गए तो करीब 2 से ढाई ग्राम वजनी एक जोड़ी झुमके गायब मिली। दुकानदार ने तत्काल CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी की वारदात स्पष्ट दिखाई दी।
सूचना मिलने पर सेवढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी