दो साल से फरार लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: गुजरात के पोरबंदर से पकड़ाया, बड़वानी में जमीन बिक्री की रकम लेकर भागा था – Barwani News

दो साल से फरार लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  गुजरात के पोरबंदर से पकड़ाया, बड़वानी में जमीन बिक्री की रकम लेकर भागा था – Barwani News



बड़वानी कोतवाली पुलिस ने दो साल पुराने लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभान भाबर (32) को गुजरात के पोरबंदर जिले के भोड़गांव से पकड़ा गया है। वह कुडुझेता थाना बाग जिला धार का रहने वाला है।

.

पुलिस ने ये जानकारी शनिवार शाम को दी। घटना 16 सितंबर 2023 की है। फरियादी छेंडिया उर्फ करण ठकराला अपने साथी पाटिया के साथ बाइक से बड़वानी आ रहे थे। बावनगजा रोड पर इको कार सवार आरोपियों ने उन्हें रोककर 6 लाख 40 हजार रुपयों की थैली लूट ली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि साथी पाटिया ने ही सुभान को जानकारी दी थी कि फरियादी देवास से अपनी जमीन बेचकर बड़ी रकम लेकर आ रहा है। इसके बाद सुनसान जगह देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

पुलिस पहले ही इस मामले में दो आरोपियों पाटिया उर्फ पाटीदार और हतरसिंह को गिरफ्तार कर चुकी थी। मुख्य आरोपी सुभान पर एसपी ने 2 हजार का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link