पोषण नहीं, ये आहार का अपमान…: पैरों से रौंदा जा रहा बच्चों और गर्भवतियों का खाना – Rewa News

पोषण नहीं, ये आहार का अपमान…:  पैरों से रौंदा जा रहा बच्चों और गर्भवतियों का खाना – Rewa News



जिले के पहड़िया में स्थित टेक होम राशन प्लांट का एक और कारनामा सामने आया है। यहां गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पैरों से रौंदकर पोषण आहार तैयार किया जा रहा है। प्लांट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मचारी पोषण आहार का मिक्चर

.

महिलाओं के एक बड़े स्थानीय समूहों के माध्यम से संचालित यह प्लांट एमपी एग्रो नामक फर्म का है। कलेक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने पहड़िया संयंत्र का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि प्लांट में क्वालिटी को लेकर भी पोषण आहार सवालों के घेरे में रहा है।

यहां होती है सप्लाई पहड़िया प्लांट में तैयार पोषण आहार की सप्लाई दो सभागों के 9 जिलों में की जाती है। बताया जाता है कि रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज संभाग रीवा और शहडोल, उमरिया एवं अपूपपुर संभाग शहडोल के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों तक यहीं पर तैयार पोषण आहार भेजा जाता है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई… प्लांट के अंदर निरीक्षण किया है। वहां मौजूद रॉ-मटेरियल और तैयार पोषण आहार का सैंपल फूड सेफ्टी टीम के माध्यम से कलेक्ट करवाया गया है। सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं। – मेहताब सिंह गुर्जर, सीईओ, जिला पंचायत एवं जांच अधिकारी



Source link