बिना बीमा, लाइसेंस व हेलमेट वालों पर कार्रवाई: हरदा में वाहनों की चाबियां रखीं, 100 वाहनों की जांच; सड़क पर जमा हुए लोग – Harda News

बिना बीमा, लाइसेंस व हेलमेट वालों पर कार्रवाई:  हरदा में वाहनों की चाबियां रखीं, 100 वाहनों की जांच; सड़क पर जमा हुए लोग – Harda News


हरदा में शनिवार शाम को परशुराम चौक पर मजिस्ट्रेट द्वारा की गई वाहन चेकिंग में कई नियम उल्लंघन सामने आए। हाईकोर्ट के निर्देश पर मोबाइल कोर्ट लगाकर की गई इस कार्रवाई में 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। जांच में कई चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और आव

.

सीजेएम लवलेश सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना में यदि चालक के पास बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, तो दुर्घटना में मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति नहीं मिल पाती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी।

यह कार्रवाई शहर में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी और युवाओं द्वारा सड़कों पर स्टंट करने की शिकायतों के बाद की गई। कार या बड़े वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।



Source link