बुरहानपुर में होगा मूंग का निशुल्क पंजीयन, बस लेकर पहुंच जाएं ये 4 दस्तावेज और काटें मौज !

बुरहानपुर में होगा मूंग का निशुल्क पंजीयन, बस लेकर पहुंच जाएं ये 4 दस्तावेज और काटें मौज !


Last Updated:

Free Registeration for Burhanpur Farmers: मध्यप्रदेश सरकार किसानों के फायदे के लिए एक नई स्कीम लेकर आई है जिसके तहत आप अपनी मूंग की फसल का पंंजीयन फ्री में करवा सकते हैं जिसकी खरीदी तय समर्थन मूल्य पर होगी.

हाइलाइट्स

  • मूंग पंजीयन के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं.
  • पंजीयन के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी, खेत की बई, फोटो जरूरी.
  • पंजीयन 19 जून से 5 जुलाई तक निशुल्क होगा.

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को अनेकों योजनाएं चलाकर लाभ देने का काम करती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भी इस बार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी होगी. इसके लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं. यदि आप भी किसान है और आपने मूंग की खेती की है और आपको यदि आपकी मूंग की उपज समर्थन मूल्य पर बेचना है तो आप इन 10 केंद्रों पर पहुंच कर निशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं. केवल आपको चार दस्तावेज लेकर जाना है. आपका पंजीयन होगा जैसे ही प्लॉट बुक होता है वैसे ही खरीदी शुरू हो जाएगी. केंद्र प्रभारी नरेंद्र निकम ने जानकारी देते हुए बताया कि रेणुका कृषि उपज मंडी में भी पंजीयन किए जा रहे हैं. यहां पर किसान का आधार कार्ड समग्र आईडी खेत की बई और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाकर पंजीयन करवा सकते हैं. पंजीयन के लिए कोई शुल्क नहीं है. 19 जून से पंजीयन शुरू हुआ है. 5 जुलाई तक आप पंजीयन करवा सकते हैं. जिसके बाद जैसे ही शासन से खरीदी की तारीख आती है वैसे ही खरीदी शुरू हो जाएगी. इस बार ₹8000 प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से उपज खरीदी जाएगी. ₹500 प्रति क्विंटल के हिसाब से पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ोतरी हुई है. जिससे किसान भी खुश है और पंजीयन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं.

केंद्र प्रभारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब केंद्र प्रभारी नरेंद्र निकम से बात की तो उन्होंने बताया कि जिले में 10 केंद्र पंजीयन के लिए बनाए गए हैं. जहां पर निशुल्क पंजीयन होगा 5 जुलाई तक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन करवा सकते हैं. जैसे ही शासन से खरीदी की तारीख आती है वैसे ही खरीदी भी शुरू हो जाएगी.

10 केंद्रों पर हो रहा है पंजीयन 
जिले में 10 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर मूंग का पंजीयन हो रहा है. जिसमें रेणुका कृषि उपज मंडी खकनार, नेपानगर, डेढ़तलाई, सारोला, सिरपुर, पातोंडा, लोनी, शाहपुर, दरियापुर समिति में पंजीयन हो रहा हैं.

homeagriculture

बुरहानपुर में होगा मूंग का निशुल्क पंजीयन, बस लेकर पहुंच जाएं ये 4 दस्तावेज



Source link