भोपाल में कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू: शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी आया सामने – Bhopal News

भोपाल में कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू:  शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी आया सामने – Bhopal News


भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में रेपिडो चालक पर चाकू से हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

.

पुलिस के अनुसार, चेतन ठाकुर पिता धीरेन्द्र ठाकुर (27), ऐशबाग इलाके में स्थित बाग दिलकुशा में रहता है। वह रेपिडो कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात वो अशोका गार्डन में स्थित पंजाबी बाग में गगन दीप सिंह और अपने अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। बाद में वह एक दोस्त दीपेश को छोड़ने के लिए जाने लगा। इस पर गगन दीप सिंह ने उससे कहा की दीपेश को वह छोड़ देगा। उसकी बात पर चेतन ने मजाक में उसको गाली देते हुए कुछ कमेंट्स कर दिया।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कमेंट्स करने पर हुआ विवाद

इस पर गगन दीप सिंह भड़क गया और चाकू उठाकर उस पर वार कर दिया। चाकू के वार से बचने की कोशिश में चेतन का बाएं हाथ चाकू का वार लगने से बुरी तरह कट गया। बाद में वह घायल हालत में थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link