रतलाम के मीसाबंदी की पुस्तक का भोपाल में विमोचन: सीएम व राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए महेंद्र नाहर – Ratlam News

रतलाम के मीसाबंदी की पुस्तक का भोपाल में विमोचन:  सीएम व राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए महेंद्र नाहर – Ratlam News


कर्नाटर के राज्यपाल के हाथों सम्मानित होते मीसाबंदी महेंद्र पोरवाल।

रतलाम के मीसाबंदी उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र नाहर द्वारा संपादित की गई पुस्तक मीसा स्मारिका का भोपाल में हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव, कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तानसिंह सोलंकी द्वारा किया गया।

.

भाजपा ने 26 जून को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया था।

भोपाल में देश के लिए लड़ने वाले मीसा बंदियों का प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह रखा गया था। समारोह में रतलाम के मीसा बंदी नाहर की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदी एकत्रित हुए थे। मुख्यमंत्री निवास पर मीसाबंदियों का सम्मान हुआ।

कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गेहलोत मीसाबंदी महेंद्र नाहर को सम्मानित करते हुए।

लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक एवं राज्यपाल थावरचंद गहलोत आदि ने अपने भाषण में 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का और उनकी तानाशाही का विरोध करते हुए कहा कि लोकतंत्र जिंदा रहे यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में पूरे मप्र से 700 मीसाबंदी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए हैं। जिन्हें सम्मानित किया गया।



Source link