शाजापुर करणी सेना के जिला अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र सिसोदिया: प्रवीण सिंह डोडिया को उज्जैन संभाग महामंत्री बनाया गया, लोगों ने किया स्वागत – shajapur (MP) News

शाजापुर करणी सेना के जिला अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र सिसोदिया:  प्रवीण सिंह डोडिया को उज्जैन संभाग महामंत्री बनाया गया, लोगों ने किया स्वागत – shajapur (MP) News


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शाजापुर में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गईं हैं। प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान की अनुशंसा पर निपानिया डाबी के धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

.

धर्मेन्द्र सिसोदिया, जिन्हें धर्मेन्द्र बना के नाम से भी जाना जाता है, सनातन धर्म और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से युवाओं में उत्साह का माहौल बना है। समाज के लोगों ने इस नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

वहीं धर्मेन्द्र ने इस मौके पर कहा कि वे संगठन के विस्तार के लिए काम करेंगे। साथ ही समाज को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्य के अनुसार कार्य करेंगे।

साथ ही, ठिकाना देवला बिहार के प्रवीण सिंह डोडिया को उज्जैन संभाग का महामंत्री बनाया गया है। विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन दोनों नियुक्तियों से करणी सेना और मजबूत होगी।

प्रवीण सिंह डोडिया को उज्जैन संभाग का महामंत्री बनाया गया।



Source link